पटना ग्रामीण: पटना में प्रशांत किशोर के खिलाफ लगे पोस्टर, भाजपा कार्यालय और वीरचंद पटेल रोड पर दिखे पोस्टर
एक ओर प्रशांत किशोर BJP और JDU के मंत्रियों पर लगातार खुलासे कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अब राजधानी में उन्हें लेकर पोस्टर वार शुरू हो गया है। इसी क्रम में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे BJP र्यालय के सामने,वीरचंद पटेल रोड और इनकम टैक्स चौराहे पर प्रशांत किशोर का पोस्टर लगाया गया है जहां लगे पोस्टरों में लिखा गया है मिल गया ₹20,000 करोड़ शराब से राजस्व का जुगाड़।