पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पहुंचे, महाआरती एवं फलाहार कार्यक्रम का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार शाम करीब 4:00 बजे 3 स्ट्रैंड रोड स्थित उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मां दुर्गा के महाआरती एवं फलाहार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने उन्हें आभार प्रकट किया।