कौआकोल: ओखरिया इंटर विद्यालय में पीएम श्री योजना के अंतर्गत बच्चों ने अनुशासन, सेवा और आपदा प्रबंधन के गुर सीखे
Kawakol, Nawada | Sep 10, 2026 कौआकोल। पीएम श्री इंटर विद्यालय, ओखरिया में बिहार राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की जिला इकाई के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। जिला सचिव रामअकवाल शर्मा के निर्देशन में आयोजित शिविर में बच्चों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, स्वच्छता, अनुशासन, सामाजिक सेवा और स्काउट-गाइड के नियमों की जानकारी दी गई।