थराली: थाना थराली पुलिस ने कुलसारी बाजार में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया, युवाओं को नशे से दूर रहने का किया आह्वान
नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत, थाना थराली के थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने मंगलवार तीन बजे कुलसारी बाजार में एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। थानाध्यक्ष ने बाजार में व्यापारियों, वाहन चालकों और आम नागरिकों के साथ बातचीत की। उन्होंने नशे की लत, इसके कानूनी परिणामों और व्यक्तियों, परिवारों और समुदायों पर इसके विनाशकारी प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया।