थराली: मकर सक्रांति की पूर्व संध्या पर थराली विकासखंड के सगवाड़ा में आयोजित मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक ने किया
थराली विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सगवाड़ा में मकर सोमवार को दोपहर करीब 3बजे मकर संक्रान्ति की पूर्व संध्या मेला का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा ने रिबन काटकर तथा द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष गब्बर सिंह बिष्ट ने विधायक और अन्य मुख्य अतिथियों का शॉल भेंटकर स्वागत किया।