थराली: 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर मौली और मशाल तेजस्विनी का जनपद चमोली के ग्वालदम में किया गया स्वागत
38 वें राष्ट्रीय खेलो के शुभंकर मौली और मशाल तेजश्वनी का चमोली जनपद आगमन पर गुरुवार को सुबह साढ़े 11बजे ग्वालदम में भव्य स्वागत किया गया। परियोजना अधिकारी आनंद सिंह ने ग्वालदम में मशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मशाल रैली में जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार, प्रभारी तहसीलदार दिगम्बर नेगी समेत खंड विकास अधिकारी थराली, पुलिस और अन्य अधिकारी मौजूद थे।