थराली: 38वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर शुभंकर और मशाल रैली पूरे जनपद में प्रचार-प्रसार करेगी: गिरीश कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी
जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने गुरुवार को साढ़े 11 बजे कहा 38वें राष्ट्रीय खेलो के शुभंकर मौली और मशाल रैली पूरे जनपद में प्रचार करेगी। यह मशाल रैली तलवाड़ी, थराली, नारायणबगड़, कर्णप्रयाग होते हुए शुक्रवार को गोपेश्वर मुख्यालय पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा अवसर है, इसमें हर बच्चे को खेलने का अवसर मिलेगा।