थराली: निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए थराली पुलिस ने 3 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपित को पकड़ा
पुलिस कार्यलय से शनिवार साढ़े सात बजे मिली जानकारी के अनुसार बीती रात्रि को थाना थराली पुलिस ने नारायणबगड़ परखाल पैदल पुल पर परखाल रोड के किनारे चेकिंग के दौरान अभियुक्त अयोध्या प्रसाद पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम डूंगरी को 3 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पकड़कर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।