फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने दो वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, अदालत में पेश कर भेजा गया जेल
आरोपी ललित फरीदाबाद की अलीपुर तथा योगेश मंझावली का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम में गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 7 मई को आरोपी ललित को अमृता हॉस्पिटल के पास से चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू किया था। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि यह मोटरसाइकिल उसने आरोपी योगेश के साथ मिलकर 10 अप्रैल को खेड़ीपुल एरिया से चोरी की थी।