फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेंट्रल टीम ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपियों को सेक्टर-12 से किया गिरफ्तार
डीसीपी सेंट्रल जसलीन कौर तथा एसीपी सेंट्रल राजीव कुमार के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए सेंट्रल थाना प्रभारी कृष्ण कुमार की टीम ने अश्लील वीडियो बनाकर हनीट्रैप में फसाने और ब्लैकमेल करके पैसे हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को आज अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है l