फरीदाबाद: फरीदाबाद 85 वर्ष अधिक आयु तथा दिव्यांग मतदाताओं ने अपने घर से मतदान करते हुए दिया मतदान का संदेश
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में पोलिंग पार्टियों ने हीम वोटिंग को सफल बनाते हुए घर-घर जाकर मतदान करवाया। सुपरवाईजर के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा में पोलिंग पार्टियां अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में आवेदक मतदाताओं के आवास पर पहुंची। वयोवृद्ध तथा दिव्यांग मतदाताओं ने खुशी-खुशी अपने मत का प्रयोग किया।