फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 टीम ने 600 ग्राम गांजे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राकेश है जो खेड़ीपुल एरिया का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को खेड़ीपुल एरिया से अवैध नशे सहित काबू किया था। आरोपी के कब्जे से 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया