राष्ट्रपति अवार्ड के लिए चयनित आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा को दी बधाई
👇👇👇👇👇👇
बोकारो विकास फोरम की ओर से बोकारो जोन के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति अवार्ड के लिए चयनित किए जाने पर विशेष बधाई दी गई। फोरम के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर उन्हें संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा भेंट की। फोरम सदस्य मीना कुमारी ने प्रतिमा भेंट की, जबकि श्वेता सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि शैलेंद्र कुमार सिन्हा को 2012 में बेहतर पुलिसिंग के लिए मुख्यमंत्री अवार्ड मिल चुका है। वर्ष 2017 में भी उन्हें राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2026 में पुन: राष्ट्रपति अवार्ड के लिए उनका चयन बोकारो व झारखंड पुलिस परिवार के लिए गर्व की बात है। प्रतिनिधिमंडल में अनुराग पांडे, वीरेंद्र चौबे, सुनैना कुमारी, ऋषि कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
Chas, Bokaro | Aug 18, 2026