650 मीटर पाइपलाइन, 4 महीने की मेहनत और सालाना ₹100 करोड़ की संभावित बचत! 🚨
#बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने ब्लास्ट फर्नेस-3 के लिए अत्याधुनिक Coal Dust Injection (CDI) System सफलतापूर्वक शुरू कर एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि हासिल की है।
इस सिस्टम के जरिए BPSCL से करीब 650 मीटर लंबी पाइपलाइन के माध्यम से पिसा हुआ कोयला सीधे BF-3 तक पहुंचाया जाएगा। सिस्टम को 10 टन प्रति घंटे की क्षमता के लिए डिजाइन किया गया था, लेकिन परीक्षण के दौरान इसकी सैद्धांतिक क्षमता 15 TPH तक पहुंची।
सबसे बड़ी बात—महंगे कोक की जगह कोल डस्ट के इस्तेमाल से बीएसएल को हर साल करीब ₹100 करोड़ की लागत बचत होने का अनुमान है।
और यह पूरा प्रोजेक्ट महज चार महीने में कॉन्सेप्ट से कमीशनिंग तक पहुंचा। 15 अगस्त को सिस्टम का सफल कमीशनिंग किया गया।
यह उपलब्धि बोकारो स्टील प्लांट की तकनीकी दक्षता और लागत कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
पूरी खबर: CurrentBokaro.com
#bokaro #BokaroSteelPlant #BSL #SAIL #BokaroNews #JharkhandNews
Chas, Bokaro | Aug 22, 2026