गाज़ियाबाद: थाना साहिबाबाद पुलिस ने 7 लाख रुपए की लूट की झूठी सूचना देने वाला 1 अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से 7 लाख रुपए बरामद
थाना साहिबाबाद पुलिस ने गुरुवार देर रात 7 लाख रुपए की लूट की झूठी सूचना देने वाले 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 लाख रुपए बरामद कर लिए। पुलिस ने बताया कि बैंक का लोन चुकाने के लिए दिल्ली के व्यवसायी के नौकर ने 7 लाख रुपए लूट की फर्जी कहानी गढ़ दी। गाजियाबाद पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सच्चाई सामने आ गई।