गाज़ियाबाद: गाजियाबाद कलेक्ट्रेट पर चल रहा यति सन्यासियों का अनशन चौथे दिन हुआ खत्म, 15 दिन का दिया अल्टीमेटम
गाजियाबाद में कलक्ट्रेट के पास चल रहा यति सन्यासियों का आमरण अनशन गुरुवार को चौथे दिन समाप्त हो गया। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर ने भरोसा दिया कि महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग के संबंध में वो अपनी तरफ से मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर भेजेंगे। इस आश्वासन के बाद यति सन्यासियों ने अनशन समाप्त करने की घोषणा की।