गाज़ियाबाद: मसूरी थाना क्षेत्र में शादी के लिए 2 सगी बहनों का अपहरण, पुलिस ने बरामद कर 4 आरोपियों पर दर्ज किया मुकदमा
थाना मसूरी इलाके के एक गांव से दो सगी बहनों का अपहरण कर लिया गया। दोनों लड़कियां नाबालिग हैं। लड़कियों के पिता का आरोप है कि गांव के ही चार युवकों ने उनकी दोनों बेटियों का अपहरण किया। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि चार नामजद लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चार में से दो युवक उनकी बेटियों के साथ कोर्ट मैरिज करना चाहते थे।