गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम निवासी बुजुर्ग ने भाई पर लगाया भतीजी से संबंध बनाने का मेसेज भेजकर बदनाम करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक बुजुर्ग ने भतीजी से संबंध बनाने और समाज में गलत मैसेज वायरल कर बदनाम करने का अपने भाई पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि छोटा भाई उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को बदनाम कर रहा है। इंदिरापुरम पुलिस का कहना है कि आईटी टीम पुराने मैसेज का डेटा खंगाल रही है। जांच पूरी होने पर आरोपी पर कार्रवाई हाेगी।