गाज़ियाबाद: डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरी ने वीडियो जारी कर किया मद्रास हाईकोर्ट के फैसले का समर्थन
महंत यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर मद्रास हाईकोर्ट के हिंदुओं के धार्मिक स्थलों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश को वर्जित ठहराते हुए दिया गए फैसले पर खुशी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि हिंदू धार्मिक स्थल कोई पिकनिक स्पॉट नहीं है। यह एक धर्म की आस्था के केंद्र बिंदु हैं। इनके साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।