गाज़ियाबाद: थाना साहिबाबाद पुलिस ने नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने वाले 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना साहिबाबाद पुलिस ने गुरुवार को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर धमकी देने वाले 22 वर्षीय निजामुद्दीन उर्फ दीपक नाम के आरोपी को आगरा के शाहगंज से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।