गुरूर: ग्राम छेड़िया में लाया गया CRPF के जवान उगेश्वर ठाकुर का पार्थिव शरीर, सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
Gurur, Balod | Aug 19, 2026 नेशनल हाईवे 930 ग्राम भरदा से लगभग 2 किलोमीटर तक स्कूली बच्चो के अलावा ग्रामीणो द्वारा उनके सम्मान मे नारे लगाते हुए रैली निकाली गई। जगह जगह उनका स्वागत सम्मान किया गया। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर घर के पास पहुंचा तो सभी की आंखें नम हो गई। घर के बाहर उनका पार्थिव शरीर रखा गया था जहां घर परिवार सहित ग्रामीणों द्वारा अंतिम दर्शन किया गया।