बांसगांव: नगर पंचायत उनवल के वार्ड नंबर 3 में नगर अध्यक्ष व वार्ड सभासद प्रतिनिधि ने आर.सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
नगर पंचायत उनवल के वार्ड नंबर 3 में वर्षो से बदहाल सड़क नगर अध्यक्ष महेश कुमार दुबे व वार्ड सभासद प्रतिनिधि अरविंद प्रसाद के द्वारा कपूर-अगरबत्ती जलाने के बाद आर.सी.सी. रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। उक्त कार्य को लेकर अमरीष त्रिपाठी,हनुमान त्रिपाठी, बाले पांडेय,सहित दर्जनों लोगो ने बताया कि यह सड़क बहुत पहले बनी थी जो अब पूरी तरह जर्जर हो गयी थी।