23 बैंकों से करोड़ों का खेल! फजलगंज पुलिस ने 3 साइबर ठग दबोचे
कानपुर में फजलगंज पुलिस ने साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोगों को लालच देकर फर्जी/बेनामी बैंक खाते खुलवाते और उनमें साइबर ठगी की रकम का लेनदेन कराते थे।
आरोपियों के कब्जे से ATM कार्ड, लैपटॉप, मोबाइल फोन, प्री-एक्टिवेटेड सिम और अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। जांच में करीब 23 बैंकों के खातों से लेनदेन की जानकारी सामने आई है।
जांच में नेटवर्क के NCR, लखनऊ और दुबई कनेक्शन के संकेत मिले हैं। साथ ही कुछ बैंक अधिकारियों की संभावित मिलीभगत की भी जांच की जा रही है।
.
.
#Kanpur #KanpurNews #Fazalganj #CyberCrime #CyberFraud CyberCriminal