नोन नदी में डूबी 11 साल की वर्षा, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
कानपुर नगर के चौबेपुर में नोन नदी से 11 वर्षीय किशोरी वर्षा का शव बरामद हुआ है। शुक्रवार शाम बकरियां चराने गई चार किशोरियां नदी के गहरे पानी में चली गई थीं। ग्रामीणों ने तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन वर्षा तेज बहाव में बह गई।
इसके बाद पुलिस, गोताखोरों और ग्रामीणों ने घंटों तक नदी में तलाश की। शनिवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसके बाद हादसे वाली जगह से कुछ दूरी पर वर्षा का शव नदी में बरामद हुआ।
सूचना पर पहुंची चौबेपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
वहीं ग्रामीणों ने नदी के खतरनाक घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।
सवाल ये है कि क्या प्रशासन खतरनाक नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम किसी हादसे के बाद करेगा, या पहले से कोई व्यवस�
Mathura, Mathura | Aug 29, 2026