कानपुर में दबंगई! मेडिकल स्टोर संचालक पर लोहे की रॉड से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात
कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र की एक मार्केट में मेडिकल स्टोर संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित अंसार का आरोप है कि मामूली विवाद के बाद रमजान और उसके भाई शिबू ने उनके साथ मारपीट की और लोहे की रॉड से हमला किया।
दावा है कि पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने गुजैनी थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना होगा कि CCTV फुटेज और शिकायत के आधार पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
.
.
#Kanpur #KanpurNews #Gujaini #CrimeNews #UPNews KanpurCrime