मंधना में ‘उत्तर प्रदेश शासन’ लिखी कार का कहर! सड़क से रेलवे ट्रैक तक मची अफरा-तफरी!
कानपुर नगर के मंधना चौराहे पर तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार ने स्कूटी और ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद तीन दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया और सीधे रेलवे ट्रैक तक जा पहुंची।
हादसे में नाई की दुकान पर कटिंग करा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि महिला समेत कई अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को रेलवे ट्रैक से हटवाया और चालक को हिरासत में लिया।
पुलिस हादसे की वजह और कार की रफ्तार की जांच कर रही है।
📍 मंधना, कानपुर नगर
.
#Kanpur #KanpurNews #KanpurNagar #Mandhana #MandhanaNews UPNews