रतनी फरीदपुर: मूसेपुर गांव से नाबालिग के अपहरण मामले में प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
सिकरिया थाना कांड संख्या-644/26, दिनांक 04 जुलाई 2026 के अपहरण मामले में पुलिस ने 42 वर्षीय प्राथमिकी अभियुक्त दिलीप कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामला BNS की धारा 137(2)/96 के तहत दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी जहानाबाद जिले के सिकरिया थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव निवासी है।