70वीं राज्य स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय छात्र एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तीसरे दिन ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम - खिलाड़ियों में जोश और जुनून कायम
भरतपुर। दिनांक 17 अक्टूबर 2026। मास्टर आदित्येन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भरतपुर में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय छात्र एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 के तीसरे दिन शनिवार को विभिन्न ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने उत्साह, जोश एवं खेल भावना के साथ भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
संयुक्त संचालन सचिव एवं प्रधानाचार्य मास्टर आदित्येन्द्र राउमावि भरतपुर यशवीर सिंह फौजदार एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी शा. शिक्षा गंभीर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि तीसरे दिन आयोजित 200 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, 5 किलोमीटर पैदल चाल, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, डिस्कस थ्रो एवं शॉट पुट स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक क्षमता, तकनीक, गति एवं सहनशक्ति का परिचय देते हुए श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने के लिए पूरा दमखम लगाया।
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम
1. 200 मीटर दौड़ (19 वर्ष छात्र वर्ग)
- प्रथम स्थान – दर्शन निर्मल सीकर।
- द्वितीय स्थान –दिवराज सिंह फलोदी।
- तृतीय स्थान – सुरेन्द्र कुमार मीणा जयपुर प्रथम।
2. 800 मीटर दौड़ (19 वर्ष छात्र वर्ग)
- प्रथम स्थान – अंकुश कसाना धौलपुर।
- द्वितीय स्थान – यासिर बालक अकादमी श्रीगंगानगर।
- तृतीय स्थान – लोकेश कोटपूतली-बहरोड़।
3. 5 किलोमीटर पैदल चाल
- प्रथम स्थान – रितेश चूरू।
- द्वितीय स्थान – पवन सिंह गुर्जर राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, अजमेर।
- तृतीय स्थान – पिंटू धौलपुर।
4. लॉन्ग जंप
- प्रथम स्थान – सन्नी गुर्जर, राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर।
- द्वितीय स्थान – चिराग कुलहरी, सीकर।
- तृतीय स्थान – लक्की पायल, सत्र पर्यन्त प्रशिक्षण केन्द्र, राजगढ़ (चूरू)।
5. ट्रिपल जंप
- प्रथम स्थान – चिराग कुलहरी, सीकर।
- द्वितीय स्थान – राहुल चौधरी, अजमेर।
- तृतीय स्थान – मुनफैद खान, खेरथल-तिजारा।
6. डिस्कस थ्रो
- प्रथम स्थान – वीरेन्द्र पूनिया, चूरू।
- द्वितीय स्थान – साहिल, चूरू।
- तृतीय स्थान – प्रद्युम्न, फलोदी।
7. शॉट पुट
- प्रथम स्थान – वीरेन्द्र पूनिया, चूरू।
- द्वितीय स्थान – तरुण राणा, झुंझुनूं।
- तृतीय स्थान – आर्यन पारिक, चूरू।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। ट्रैक स्पर्धाओं में खिलाड़ियों की गति एवं सहनशक्ति तथा फील्ड स्पर्धाओं में तकनीक और शारीरिक क्षमता देखने को मिली। विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा ने प्रतियोगिता को रोमांचक बनाया । प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, परिश्रम और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। खिलाड़ियों ने खेल नियमों का पालन करते हुए खेल भावना एवं अनुशासन का परिचय दिया।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में आयोजन समिति के युधिष्ठिर सिंह , दिनेश सिंह , कप्तान सिंह , राजवीरसिंह , पुरुषोत्तम शर्मा , राजेन्द्र पाल रावत , रामगोपाल , विजय सिंह कुंतल , अजय फौजदार , संदीप देशवाल , तेजवीर बाबा , मुकेश कुमार , निरंजन सिंह , जल सिंह , हीरेन्द्र सिंह , सुरेश फौजदार , राजेश कुमार , रौनक सिंह , चन्द्र प्रकाश मीना , गंगाराम इत्यादि शारीरिक शिक्षकों एवं संबंधित कार्मिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी मुकाबले निर्धारित खेल नियमों के अनुसार संपन्न करवाए जा रहे हैं।
Weir, Bharatpur | Oct 17, 2026