Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sambalpur
सम्मान
Crimenews
Aap
usr10636900
पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार किए गए मुकेश फौजी को न्यायालय में किया पेश......
Weir, Bharatpur
| Oct 17, 2026
MORE NEWS
बारदात से पहले पूर्व MLA की इस साधु से हुई थी बात.....
Weir, Bharatpur | Oct 17, 2026
डीग में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका मदन राठौड़ का पुतला पाकिस्तान से जुड़े कथित बयान को लेकर कांग्रेस ने जताया विरोध प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर जिला स्तरीय प्रदर्शन भाजपा और मदन राठौड़ के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी कांग्रेस नेताओं ने मदन राठौड़ पर लगाए पाकिस्तान समर्थक होने के आरोप
Weir, Bharatpur | Oct 17, 2026
70वीं राज्य स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय छात्र एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तीसरे दिन ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम - खिलाड़ियों में जोश और जुनून कायम भरतपुर। दिनांक 17 अक्टूबर 2026। मास्टर आदित्येन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भरतपुर में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय छात्र एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 के तीसरे दिन शनिवार को विभिन्न ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने उत्साह, जोश एवं खेल भावना के साथ भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संयुक्त संचालन सचिव एवं प्रधानाचार्य मास्टर आदित्येन्द्र राउमावि भरतपुर यशवीर सिंह फौजदार एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी शा. शिक्षा गंभीर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि तीसरे दिन आयोजित 200 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, 5 किलोमीटर पैदल चाल, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, डिस्कस थ्रो एवं शॉट पुट स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक क्षमता, तकनीक, गति एवं सहनशक्ति का परिचय देते हुए श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने के लिए पूरा दमखम लगाया। प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम 1. 200 मीटर दौड़ (19 वर्ष छात्र वर्ग) - प्रथम स्थान – दर्शन निर्मल सीकर। - द्वितीय स्थान –दिवराज सिंह फलोदी। - तृतीय स्थान – सुरेन्द्र कुमार मीणा जयपुर प्रथम। 2. 800 मीटर दौड़ (19 वर्ष छात्र वर्ग) - प्रथम स्थान – अंकुश कसाना धौलपुर। - द्वितीय स्थान – यासिर बालक अकादमी श्रीगंगानगर। - तृतीय स्थान – लोकेश कोटपूतली-बहरोड़। 3. 5 किलोमीटर पैदल चाल - प्रथम स्थान – रितेश चूरू। - द्वितीय स्थान – पवन सिंह गुर्जर राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, अजमेर। - तृतीय स्थान – पिंटू धौलपुर। 4. लॉन्ग जंप - प्रथम स्थान – सन्नी गुर्जर, राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर। - द्वितीय स्थान – चिराग कुलहरी, सीकर। - तृतीय स्थान – लक्की पायल, सत्र पर्यन्त प्रशिक्षण केन्द्र, राजगढ़ (चूरू)। 5. ट्रिपल जंप - प्रथम स्थान – चिराग कुलहरी, सीकर। - द्वितीय स्थान – राहुल चौधरी, अजमेर। - तृतीय स्थान – मुनफैद खान, खेरथल-तिजारा। 6. डिस्कस थ्रो - प्रथम स्थान – वीरेन्द्र पूनिया, चूरू। - द्वितीय स्थान – साहिल, चूरू। - तृतीय स्थान – प्रद्युम्न, फलोदी। 7. शॉट पुट - प्रथम स्थान – वीरेन्द्र पूनिया, चूरू। - द्वितीय स्थान – तरुण राणा, झुंझुनूं। - तृतीय स्थान – आर्यन पारिक, चूरू। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। ट्रैक स्पर्धाओं में खिलाड़ियों की गति एवं सहनशक्ति तथा फील्ड स्पर्धाओं में तकनीक और शारीरिक क्षमता देखने को मिली। विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा ने प्रतियोगिता को रोमांचक बनाया । प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, परिश्रम और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। खिलाड़ियों ने खेल नियमों का पालन करते हुए खेल भावना एवं अनुशासन का परिचय दिया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में आयोजन समिति के युधिष्ठिर सिंह , दिनेश सिंह , कप्तान सिंह , राजवीरसिंह , पुरुषोत्तम शर्मा , राजेन्द्र पाल रावत , रामगोपाल , विजय सिंह कुंतल , अजय फौजदार , संदीप देशवाल , तेजवीर बाबा , मुकेश कुमार , निरंजन सिंह , जल सिंह , हीरेन्द्र सिंह , सुरेश फौजदार , राजेश कुमार , रौनक सिंह , चन्द्र प्रकाश मीना , गंगाराम इत्यादि शारीरिक शिक्षकों एवं संबंधित कार्मिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी मुकाबले निर्धारित खेल नियमों के अनुसार संपन्न करवाए जा रहे हैं।
Weir, Bharatpur | Oct 17, 2026
राजस्थान विधानसभा में संबोधित करेंगे वैर के यश मंगल, प्रबल राजस्थान में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव वैर (भरतपुर)। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर के कक्षा 11वीं के छात्र यश मंगल, पुत्र श्री संजय कुमार, ने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महारासर, सेवर में आयोजित जिला स्तरीय प्रबल राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण/आशु भाषण प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में यश मंगल ने “किशोरावस्था में सोशल मीडिया एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” जैसे समसामयिक एवं महत्वपूर्ण विषय पर प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने अपनी तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास, विषय की समझ एवं प्रभावी अभिव्यक्ति कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। इस शानदार उपलब्धि के आधार पर यश मंगल का चयन राज्य स्तरीय राजस्थान युवा सभा के लिए हुआ है। अब वे राजस्थान विधानसभा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अपना संबोधन प्रस्तुत करेंगे। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा निखारने एवं विभिन्न मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन, प्रभावी संवाद एवं 21वीं सदी के कौशलों का विकास करना विद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। यश मंगल की यह सफलता विद्यार्थियों को अवसर प्रदान करने तथा उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के प्रयासों का प्रेरणादायक उदाहरण है।
Weir, Bharatpur | Oct 17, 2026
पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपी पीसी रिमांड के बाद न्यायालय में किए पेश, पांचों आरोपी भेजे जेल......
Weir, Bharatpur | Oct 17, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी जांच जारी..... पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड मामला। 16 अक्टूबर तक 6 आरोपी गिरफ्तार। 64 नामजद सहित 80 से अधिक लोगों के नाम दर्ज है मामला
Weir, Bharatpur | Oct 17, 2026
भरतपुर। भुसावर के क्रेशर जोन में रात्रि में उड़ता ड्रोन देख ग्रामीणों ने दी भुसावर पुलिस को सूचना तो जांच में जुटी पुलिस... सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है एक वीडियो
Weir, Bharatpur | Oct 17, 2026
भरतपुर जिला बॉक्सिंग संघ ने पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान, 25 साल से निःशुल्क प्रशिक्षण दे रहे कोच सोलंकी का भी हुआ अभिनंदन भरतपुर। भरतपुर जिला बॉक्सिंग संघ की ओर से पूर्व जिला प्रमुख राजवीर सिंह फौजदार की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बॉक्सिंग कोच एवं 2 स्टार अंतरराष्ट्रीय रेफरी सुरेंद्र कुमार सोलंकी सहित राज्य स्तरीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले दो खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। बॉक्सिंग कोच इंजीनियर घमंडी सिंह नहारौली ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर की ओर से आयोजित अंडर-14 स्कूली राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीवना नगला निवासी आयुष सोगरवाल ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वहीं, अंडर-17 स्कूली राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मौरोली कला निवासी भूमिका फौजदार ने कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों को साफा, माला, दुपट्टा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। 25 वर्षों से निःशुल्क प्रशिक्षण दे रहे कोच सोलंकी समारोह में बॉक्सिंग कोच सुरेंद्र कुमार सोलंकी के योगदान की भी सराहना की गई। सोलंकी पिछले 25 वर्षों से भरतपुर जिले में खिलाड़ियों को निःशुल्क बॉक्सिंग प्रशिक्षण दे रहे हैं। वर्तमान में वे महर्षि दयानंद सरस्वती वैदिक साधु आश्रम, जघीना गेट, भरतपुर में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। संघ की कार्यकारिणी में दो सदस्य मनोनीत भरतपुर जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राजवीर सिंह फौजदार ने नगर निगम पार्षद वीरू गोपाल नगला एवं कृष्णा सोगरवाल सोगर को संघ की कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया। आठ साल के प्रयासों से स्कूली खेलों में शामिल हुई बॉक्सिंग समारोह में राजस्थान के स्कूली खेलों में बॉक्सिंग को शामिल करवाने के लिए करीब आठ वर्षों तक अथक प्रयास करने वाले बॉक्सिंग प्रशिक्षकों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस कार्य में सुरेंद्र कुमार सोलंकी, डॉ. जुबेर खान (अलवर), डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान, डॉ. ओपी भड़ाना, संजीव शर्मा, डॉ. हेमराज चौधरी, प्रवीण सिंह, शंकर लाल सैनी एवं इंजीनियर घमंडी सिंह नहारौली सहित अन्य लोगों का योगदान रहा। इस अवसर पर भरतपुर जिला बॉक्सिंग संघ के संरक्षक गिरधारी तिवारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता सचिव भगवान सिंह गुर्जर, धाऊपासा, लखन शर्मा, मोनू लवानिया, बंटू सरपंच, ओमवीर सरपंच, राहुल तमरेर, लाल सिंह सरपंच सुनारी, इंजीनियर भानुप्रताप सिंह, उदय गुर्जर अनाह, डॉ. देवेंद्र भारद्वाज, दीपक सोलंकी, बॉक्सर अरविंद केसरिया नगला, बॉक्सर पुष्पेंद्र जघीना, एडवोकेट शैलेंद्र शर्मा, परशुराम, पीटीआई वैर, कमलेश रोतवार, इंद्र पहलवान एवं रामगोपाल पीटीआई अवार सहित अन्य लोगों ने पदक विजेता खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Weir, Bharatpur | Oct 16, 2026