रूपवास: रूपवास की जनसमस्याओं को लेकर उपमुख्यमंत्री से मिले पूर्व विधायक बंसीवाल
विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पूर्व विधायक बच्चूसिंह बंसीवाल ने जयपुर में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित लिखित पत्र सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।