भगवानपुर: PHC में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: डॉक्टर के इंतजार में घंटों बैठे रहे मरीज, हंगामे के बाद खुले में शुरू हुई ओपीडी
भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की उस समय पोल खुल गई, जब इलाज कराने पहुंचे मरीजों को घंटों तक डॉक्टर का इंतजार करना पड़ा। सुबह से रजिस्ट्रेशन कराकर बैठे मरीजों और उनके परिजनों का सब्र आखिरकार टूट गया। लंबे समय तक डॉक्टर के इंतजार में बैठे रहने के बाद मरीजों ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हंगामा किया।