लखीसराय: नया बाजार में नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों को दी चेतावनी
लखीसराय। नगर परिषद द्वारा शहर को जाम मुक्त और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नया बाजार में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। शुक्रवार की दोपहर 1:15 बजे शुरू हुए इस अभियान में मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान नगर परिषद के कर्मियो के साथ कवैया थाना की पुलिस भी मौजूद रही।