चकरनगर: जनगणना की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप, 330 कर्मचारियों को किया जाएगा प्रशिक्षित
बुधवार दोपहर 1 बजे ग्या प्रसाद वर्मा महाविद्यालय में जनगणना कार्य को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। प्रशिक्षण के अंतिम बैच में 130 प्रगणकों को जनगणना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। स्टेट मास्टर संतोष शर्मा की देखरेख में आधा दर्जन प्रशिक्षकों ने ट्रेनिग दी।