नईसराय: क्षेत्र में मक्का की कटाई शुरू, मजदूरी ₹250 से बढ़कर ₹350 हुई
क्षेत्र में मक्का की फसल की कटाई का काम शुरू होते ही मजदूरों की मजदूरी के दाम बढ़ गए हैं। करीब 15 दिन पहले जहां मजदूर 250 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी कर रहे थे, वहीं पिछले दो दिनों से मजदूरी बढ़कर 350 रुपए प्रतिदिन हो गई है। अचानक बढ़ी मजदूरी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों के अनुसार, अभी क्षेत्र में मक्का की कटाई का काम शुरुआती दौर में है।