रूपवास: गोविंद सिंह ने कहा, शहीदों की शहादत देश का गौरव है, वीरगाथाएं नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेंगी
गांव कुरका में कारगिल शहीद जगवीरसिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व सुप्रिडेंट गोविंद सिंह के मुख्य आतिथ्य और वैद्य पूरनसिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। शहीद की मां रामा देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।