मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को किया गया 41वीं किश्त का अंतरण
छिन्दवाड़ा जिले की 313215 लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची 47.2 करोड़ रुपये की राशि
==============================
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मध्यप्रदेश की करोड़ों महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सम्मान के लिये उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत गुरुवाही ग्राम में आयोजित लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 41वीं किश्त का अंतरण किया। इस अवसर पर प्रदेश की 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,834 करोड़ रुपये से अधिक की मासिक आर्थिक सहायता राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की गई। वहीं छिन्दवाड़ा जिले की 313215 लाड़ली बहनों को 47.2 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया गया।
छिंदवाड़ा जिले में भी समस्त परियोजनाओं एवं आंगनबाड़ियों में लाड़ली बहना हितग्राहियों की उपस्थिति में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वेबकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण देखा व सुना गया गया।
Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh
#LadliBehnaYojana
#सेवा_संकल्प_अभियान
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh