घाटीगांव: मुरार की CP कॉलोनी में युवक ने एक्टिवा पर खड़े होकर किया स्टंट, वीडियो हुआ वायरल
मुरार की CP कॉलोनी में एक्टिवा पर खड़े होकर युवक ने किया स्टंट, वीडियो वायरल मुरार थाना क्षेत्र की CP कॉलोनी से एक खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक चलती एक्टिवा पर खड़ा होकर स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है। यह घटना रिहायशी इलाके की बताई जा रही है, जहां इस तरह के स्टंट से बड़ा हादसा हो सकता था।