जमुई शहर के नीमारंग मोहल्ले में 28 अगस्त को हुई नाबालिग सहाना खातून की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में मो. सरफराज और तनवीर को शानिवार को गिरफ्तार किया गया है। जिसे शाम 5 बजे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरास्त में भेज दिया गया। प्रभारी एसडीपीओ सह साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि बच्ची दुकान से सामान लेने निकली थी।