मुंबई लोकल में युवती को धक्का देने वाला आरोपी CCTV में कैद, वारदात के बाद स्टेशन से भागता दिखा
मुंबई की लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना एक युवती को उस वक्त भारी पड़ गया जब आरोपी ने उसे ट्रेन से धक्का दे दिया। इस हादसे में उस महिला को काफी चोट लगी है। उसका सिर फ्रैक्चर हो गया है और हाथ काटना पड़ गया है।
विरोध करने पर विवाद हुआ और आरोपी ने उन्हें धक्का दे दिया। इस दौरान #महिला_ट्रेन और #प्लेटफॉर्म के बीच गिर गईं। ट्रेन चलने से उनका बायां हाथ गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसके बाद डॉक्टरों को कोहनी के पास से हाथ काटना पड़ा।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती तौर पर BNS की धारा 74, 117(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया।
पीड़ित परिवार ने हत्या के प्रयास से जुड़ी धारा 109 जोड़ने की मांग की है। इस घटना ने मुंबई लोकल में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
#MumbaiLocal #MumbaiNews #CCTVFootage #CrimeNews #MumbaiCrime #ViralVideo #WomenSafety #RailwayNews #BreakingNews #LatestNews #aap #bjp #Congress
Sadar, Lucknow | Nov 13, 2026