लखीसराय: लखीसराय में एलपीजी की उपलब्धता की जांच की गई
मध्य पूर्व में चल रहे तनाव की वजह से देश भर में एलपीजी आपूर्ति प्रभावित हो रही है. लखीसराय जिले में प्रशासन द्वारा लगातार एलपीजी की उपलब्धता की जांच की जा रही है. ताकि कालाबाजारी को रोका जा सके.लखीसराय प्रशासन द्वारा इसे लेकर मंगलवार अपराह्न 2:16 बजे प्रेस ब्रीफ में जानकारी साझा किया गया जिसके मुताबिक जिले के 16 एजेंसी में 3968 रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध है.