बाली: फालना में परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकली, झटपटिया बालाजी मंदिर से सालासर बालाजी तक सैकड़ों लोग शामिल
Bali, Pali | Apr 29, 2025 विप्र फाउंडेशन फालना ने आज मंगलवार दोपहर 1 बजे परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन किया। यात्रा झटपटिया बालाजी मंदिर से प्रारंभ हुई। यह जैन दादावाड़ी और मेन चौराहे से होते हुए बेडल रोड से सालासर बालाजी तक पहुंची। स्थानीय नागरिकों ने फूलों से शोभायात्रा का स्वागत किया। गणमान्य नागरिकों ने जलपान की व्यवस्था की।