बाली: लुणावा में बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग, महिला अस्पताल से घर लौट रही थी, बाइक सवार फरार
Bali, Pali | Apr 24, 2025 लुणावा गांव मे एक बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात सामने आई है। घटना गुरूवार सुबह करीब 11 बजे की है। 73 वर्षीय मुरीदेवी सरकारी अस्पताल से अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंचीं, दो बाइक सवार बदमाश पीछे से आए।उन्होंने महिला के गले मे हाथ डालकर दो सोने की चेन छीन लीं।चेन का कुल वजन लगभग 30 ग्राम था।लूट के दौरान मुरीदेवी गिर गईं और चिल्लाने लगी ।