बाली: बाली में खाद्य सुरक्षा योजना से अपात्र लोगों को हटाने की तैयारी, राशन डीलरों की बैठक, 30 अप्रैल तक नाम हटाने की बात
Bali, Pali | Apr 27, 2025 बाली पंचायत समिति सभागार में रविवार दोपहर 2 बजे ब्लॉक के उचित मूल्य दुकानदारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्य मंत्री द्वारा गिव अप अभियान के तहत जारी दिशा निर्देशों पर चर्चा हुई। जिला रसद अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने अपात्र लोगों को स्वेच्छा से नाम हटाने के लिए गिव-अप अभियान शुरू किया है।