बाली: फालना में सूने फ्लैट से नकदी और गहने चोरी, बच्चे और मां खुड़ाला गए थे, लौटने पर मिला टूटा ताला
Bali, Pali | Apr 26, 2025 फालना में एक फ्लैट मे चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। वही पुलिस को शाम 6 बजे पीड़ित द्वारा रिपोर्ट देकर बताया की रावणा राजपूत छात्रावास के सामने स्थित शांति गैलेक्सी कॉम्पलेक्स के फ्लैट नंबर 105 में प्रमुदास वैष्णव के घर में चोरी हुई। घटना के समय फ्लैट में कोई नहीं था। प्रमुदास की पत्नी काम पर गई हुई थी और उनकी मां और बच्चे खुडाला गांव गए हुए थे।