बाली: फालना स्थित मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में चोरी, चांदी का छत्र, नाग और कलश समेत कई सामान गायब, पुलिस जांच में जुटी
Bali, Pali | Apr 28, 2025 फालना स्थित श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में रविवार देर रात चोरी हुई। चोर मंदिर से चांदी का छत्र, नाग, दीपक और कलश सहित कई कीमती सामान ले गए। सोमवार सुबह 10 बजे पुजारी कालूराम शर्मा पूजा के लिए मंदिर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मंदिर का मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। मंदिर की जाली भी खुली मिली। अंदर जाने पर कई सामान गायब मिले।