बाली: बाली में जैन आचार्य ने दिया मांगलिक प्रवचन, बैंड-बाजे के साथ नगर में किया प्रवेश
Bali, Pali | Apr 25, 2025 बाली में आज शुक्रवार दोपहर 1 बजे आचार्य गुरुदेव विजय रत्न सुरीश्वर महाराज का भव्य स्वागत किया गया। श्री ओसवाल जैन संघ बाली के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य का नगर प्रवेश जैन दादावाड़ी सेसली रोड से हुआ। बैंड-बाजे और सोमैया के साथ आचार्य ने नगर भ्रमण किया। इसके बाद वे आराधना भवन पहुंचे, जहां उन्होंने मांगलिक प्रवचन दिया।