कुर्था: कुर्था प्रखंड में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, दीपों की रोशनी से जगमगाए घर
Kurtha, Arwal | Nov 8, 2026 प्रखंड क्षेत्र में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने अपने-अपने घरों को आकर्षक ढंग से सजाया और शाम होते ही दीप एवं रंग-बिरंगी लाइटें जलाकर खुशियां मनाईं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।