जलालाबाद: गांव पलरई के ग्रामीणों ने विद्युत की समस्या को लेकर बिजली घर जलालाबाद में किया प्रदर्शन , नए ट्रांसफार्मर लगाने की उठाई
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद क्षेत्र के गांव पलरई में लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहा है। गांव में क्षमता के अनुसार ट्रांसफार्मर न लगे होने के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर फुक जाते हैं। जिससे ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल पाती है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने समस्या दूर करने के लिए गांव के प्रत्येक घर से ₹500 500 रुपये जमा करवाए है।