जलालाबाद: अल्लाहगंज की गल्ला मंडी के पीछे गेहूं की इकट्ठी फसल में लगी आग, 8 बीघा फसल हुई जलकर नष्ट
शाहजहांपुर जनपद के अल्लाहगंज की गल्ला मंडी के पीछे आठ बीघा खेत की इकठ्ठी की गई गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों सेआग लग गई ।जिससे फसल जलकर राख हो गई। आसपास के लोगों ने पहुंचकर आग बुझाने का काम किया तब तक काफी फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। वहां मौजूद लोगों ने बताया यह खेत अल्लाहगंज क्षेत्र के गांव राजकिरया निवासी राजेश कुशवाहा का है।