जलालाबाद: कोली में खेत में गेहूं की फसल काटने के दौरान सेना के जवानों पर जान लेवा हमला, तीनपर केस दर्ज
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद में ग्राम पलिया थाना तालग्राम जिला कन्नौज निवासी बृजेन्द्र सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह सेना में सेवारत है। उसका भाई देवेन्द्र सिंह भी भारतीय सेना में सेवारत है। ग्राम कोली में गेहूं की फसल कटवा रहे थे तभी तीन आरोपियों में उनके भाई पर जान लेवा हमला कर दिया जिससे बहुत घायल हो गया है।